दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, एक की मौत, कई घायल

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम 6:55 बजे पार्किंग में खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए LNJP अस्पताल भेजा गया। घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। धमाके के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली में इस घटना को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।