Sunday, May 10, 2026

दीपका के कैंटीन संचालक ने दाे बच्चाें से किया दुष्कर्म का प्रयास

knn24news/ अपने कर्मचारी काे लेने के लिए एक कैंटिन संचालक ने उसके परिवार के दाे बच्चाें से दुष्कर्म की काेशिश की। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज करके आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है। काेरबी चाैकी का ग्राम पंचायत घाेसरा जिले की सीमा में स्थित है। जहां के चारापारा का एक ग्रामीण कई वर्षाें से ज्याेतिनगर-दीपका के कैंटीन संचालक रामू यादव के यहां काम करता है। जाे लाॅकडाउन के कारण अपने गांव में था।

रविवार काे रामू यादव उसे लेने उसके गांव पहुंचा। जहां दाेपहर में खाना खाने के बाद वे वापस लाैटने की तैयारी में थे। इस दाैरान माैसम खराब हाेने पर वह रात में वहीं रुक गया। उसने कर्मचारी के परिवार के 13 साल के बच्चे को अपने साथ साेने के लिए रख लिया। लेकिन रात में रामू यादव बच्चे काे बहला-फुसलाकर उससे दुष्कर्म करने की काेशिश करने लगा। उसकी इरादे काे भांपकर बच्चा शाैच के बहाने बाहर भागा।

उसने परिजन काे इसकी जानकारी दी। साथ ही परिवार की 12 वर्षीय बच्ची ने भी बताया कि देर शाम रामू यादव ने उससे छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की काेशिश की थी। वह शर्म से चुप रही। यह जानकारी हाेने पर परिवार के लाेग आक्राेशित हाे गए। उन्हाेंने पुलिस काे सूचना दी। काेरबी चाैकी प्रभारी बसंत साहू स्टाफ समेत वहां पहुंचे। जहां आराेपी रामू यादव 42 काे पकड़ लिया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया गया।