
कोरबा। देश की धरोहरों को बेचने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 28 मार्च से दो दिनी देशव्यापी हड़ताल तय है। शनिवार को तिलक भवन में संयुक्त ट्रेड यूनियन की पत्रकार वार्ता यह जानकारी दी। जिसमें इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू व एक्टू के पदाधिकारी मौजूद रहे।
पत्रकारों से चर्चा में यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूर, किसान, जन व देशविरोधी नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल होगा। नए श्रम कानूनों को रद्द करने, सार्वजनिक संस्थानों को निजी हाथों में बेचना बंद करने की मांग समेत भविष्य निधि की ब्याज दर 8.5 से घटाकर 8.1 फीसदी करने का विरोध जताया जाएगा। किसानों के कृषि उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने और महंगाई पर नियंत्रण करने की भी मांग शामिल है।











