Friday, April 3, 2026

नगालैंड हिंसा मामले में मर्डर केस फाइल; सेना की फायरिंग में एक जवान समेत 15 लोगों की मौत हुई थी

नगालैंड के मोन जिले में रविवार को सेना की फायरिंग में 13 नागरिकों और एक जवान की मौत हुई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने असम राइफल्स पर हमला किया जिसमें एक नागरिक की और मौत हो गई। इस मामले में मर्डर केस दर्ज किया गया है। नगालैंड सरकार ने पांच सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की है। केस को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

मोन टाउन में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सोमवार तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।