Sunday, June 14, 2026

पंजाब के मंत्री सुखजिंदर रंधावा हो सकते हैं अगले मुख्यमंत्री : सूत्र

नई दिल्ली: कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद आज कांग्रेस विधायक दल अगला मुख्यमंत्री चुन सकते हैं. अमरिंदर सिंह की कई दिनों से नवजोत सिंह से कलह चल रही थी. अमरिंदर सिंह ने शनिवार को यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उन्हें अपमान महसूस हुआ है. पंजाब में अगले साल चुनाव होने वाले हैं, इसमें अमरिंदर सिंह का सीएम पद से इस्तीफा देने कांग्रेस पार्टी को नुकसान भी पहुंचा सकता है.

सूत्रों ने बताया, सुखजिंदर रंधावा पंजाब के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं. तीन बार से विधायक 62 रंधावा अमरिंदर सिंह कैबिनेट में जेल और कॉपरेशन मंत्री थे. गुरदासपुर के रहने वाले रंधावा पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे हैं. उनके पिताजी संतोख सिंह दो बार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं.