Tuesday, March 10, 2026

पसान नही होगा नए जिले में शामिल

 Knn24.com। कोरबा। बिलासपुर जिले से अलग होकर नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कोरबा जिले के सरहदी पसान क्षेत्र को शामिल करने की अटकलों पर फिलहाल पूर्ण विराम लग चुका है. पसान राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 19 ग्राम पंचायतो में इस सम्बंध में पिछले दिनों ग्राम सभाओं का आयोजन कराया गया था. इन सभाओं के माध्यम से जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) में शामिल होने या नही होने के सम्बंध में ग्रामीणों से अभिमत मांगा गया था.

इस बैठक के पश्चात अलग-अलग ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव प्रशासन को हासिल हुआ था जिसके तहत 08 पंचायतो ने नवगठित जिले में शामिल होने जबकि शेष 11 ने इसके विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया. इस निर्णय के बाद पोंड़ी-उपरोड़ा खंड के अनुविभागीय दंडाधिकारी संजय मरकाम ने बहुमत के आधार पर पसान राजस्व क्षेत्र को नए जिले में शामिल नही करने का प्रतिवेदन शासन को प्रेषित किया है. इस प्रतिवेदन के बाद यह साफ हो गया है कि सरहदी क्षेत्र पसान यथावत रहेगा यानी नए जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) में शामिल नही किया जाए पहले की तरह कोरबा जिले में ही रहेगा