Friday, March 20, 2026

पार्षद आरती अग्रवाल ने छठ व्रती महिलाओं के धोए पैर, शाल और श्रीफल किया भेंट

कोरबा। वार्ड 2 साकेत नगर में तुलसीनगर स्थित छठ घाट में लगातार 11वे वर्ष छठी मैया की पूजा की गई।  इस अवसर पर वार्ड पार्षद आरती अग्रवाल ने सभी व्रत धरि महिलाओ का पैर धोकर उनकी पूजा करके उनको शाल मिठाई एवम श्री फल भेट किया। इस घाट में इन वर्ष लगभग 65 व्रती महिलाओ ने पूजा अर्चना की एवम लगभग 300 लोगो ने भगवान भास्कर को अर्क दिया।  इस अवसर पर पूर्वांचल समिति से शत्रुघ्न सिंह, रविन्द्र शर्मा ,गोपाल शिराज ,कमल गुप्ता, पिन बाई, पारस नाथ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे