
हरियाणा के करनाल में कल शनिवार को भाजपा की बैठक से पहले किसानों के विरोध के बाद हुए पुलिस के लाठीचार्ज का मामला गरमाता ही जा रहा है. कल भाजपा की बैठक से पहले करनाल के एसडीएम का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियों में अधिकारी पुलिसकर्मियों से कहते नजर आ रहे थे कि जो भी किसान विरोध करे, उसका सिर फोड़ दो. इसके बाद किसानों पर लाठीचार्ज भी हुआ था. लाठीचार्ज में कम से कम 10 लोगों को चोट आई थी.







