Sunday, March 15, 2026

पुलिसकर्मी की दबंगई का वीडियो वायरल, युवक को बंदूक की बट से मारने का आरोप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के Durg जिले के Chhawani Police Station क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान युवक को बंदूक की बट से मारते हुए दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित युवक नागेश साहू काम के सिलसिले में Bhilai आया हुआ था और Power House Railway Station Bhilai के पास अपने साथियों के साथ खड़ा था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान सराफा बाजार में ड्यूटी कर रहे छावनी थाना के दो सिपाही लव पांडेय और राकेश चौधरी वहां पहुंचे और आसपास खड़े लोगों को वहां से हटाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान सिपाही राकेश चौधरी ने युवक नागेश साहू पर बंदूक की बट से हमला कर दिया।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी युवक पर बंदूक की बट से वार करते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।