Sunday, September 27, 2026

पेड़ को गणपति बनाकर लोगों ने की पूजा, जिससे लोगों को मिले ये खास संदेश

गणेश चतुर्थी  की शुरुआत हो चुकी है. हर तरफ गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया की गूंज है. शुक्रवार को भक्त धूमधाम से गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए. वहीं, ओडिशा में कुछ लोग बड़े ही अनोखे अंदाज में इस त्योहार को मना रहे हैं. भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक पार्क में लोगों ने पेड़ को ही गणपति (Ganpati) बनाकर उसे सजाकर बड़ी धूमधाम से उसकी पूजा अर्चना की.