
छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के दिलीप मिरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आदिवासियों की जमीन खरीदने फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाया गया। शिकायत पर 4 लोगों के एसटी वर्ग के जारी जाति प्रमाण पत्र निलंबित किया गया है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई हो, यह छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना की मांग है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र से जमीन हथियाने के बाद रेल लाइन में भूमि अधिग्रहित होने पर गलत ढंग से मुआवजा भी लिया जा रहा है।
मीडिया सपोर्ट अब बनने जा रहा है आपकी आवाज़।चुनौतियों और संघर्ष की परवाह न करते हुए सच्चाई से जुडी हर वह ख़बर जो दिलाएगी आपको न्याय।मीडिया सपोर्ट के माध्यम से हम बुनने जा रहे है एक ऐसी हकीकत को जो देगी ताकत और आगे आने का अवसर भी। हम करेंगे पर्दाफाश उनका जो झूठ के पुलिंदों के बीच पकाते है ख्याली पुलाव और दिखा कर सब्जबाग करते नही वादे पूरे। कानून के ऐसे रखवाले जो कानून को नजरअंदाज कर चलाते है अपनी कालाबाजारियों को समय-समय पर तथ्यों के साथ करेंगे बेनकाब ताकि ये समाज हो सके और भी जागरूक और शासन-प्रशासन निभा सके अपनी जिम्मेदारी। हमारा संकल्प है की मीडिया सपोर्ट के माध्यम से हम उकी आवाज़ भी बुलंद करेंगे जो आज़ादी के कई दशको के बाद भी गरीबी की गुलामी से आज भी जकड़े हुए है। हम जानते है की आज का दौर सूचनाओ का दौर है। तकनीकि माध्यम का जाल कोने-कोने तक अलग-अलग रूप में फैला हुआ है,इसलिए आपसे जुडी हर ख़बर को अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने न सिर्फ छत्तीसगढ़ के जिले में देश के बड़े समाचार पत्रों,राष्ट्रीय स्तर के वेबसाइटो के मध्य सेतु जैसा कार्य करने की कोशिश भी करते रहेंगे।











