Thursday, October 22, 2026

फेयरवेल पार्टी के बाद स्कूली बच्चों का खतरनाक स्टंट

कवर्धा. स्कूली बच्चों का खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में बच्चे कार व ट्रैक्टर में स्टंट करते दिखाई दे रहे. यह मामला सरस्वती शिशु मंदिर पांडातराई का है, जहां 12वीं कक्षा में विदाई के बाद बच्चे जश्न मना रहे थे. शिक्षकों की मौजूदगी में छात्रों ने कार और ट्रैक्टर में स्टंट भी किया. इसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.