
कोरबा जिले के केन्द्रीय विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मापदंडो की अवहेलना की जा रही है। कोरबा से केन्द्रीय विद्यालय बीसीपीपी गोपालपुर जाने के लिए तरभा बस का उपयोग किया जाता है। ये बस अब कंडम हो चुकी हैं। शासन द्वारा निर्धारित बच्चो के सुरक्षा के इंतजाम इस बस में नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चों को स्कूल से घर लाने लेजाने के लिए उपयोग में ली जा रही बस का परमिट भी नही लिया गया है। जिससे स्कूल प्रबंधन की लापरवाही साफ उजागर होती है।
बच्चों को देश के भविष्य कहा जा हैं, केन्द्रीय विद्याालय बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलावाड़ कर रहा है। शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द से इस माामले में संझाान लेना चाहिए ताकि बच्चों की सुरक्षा पुख्ता हो सके।








