Saturday, April 4, 2026

बच्चों को बिना सुई के कोरोना वैक्सीन कैसे लगेगी ?….जानिये वैक्सीन की कीमत और डोज के बारे में विस्तृत जानकारी

नयी दिल्ली । जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को बच्चों के इस्तेमाल के लिए भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई. कंपनी के सीईओ के मुताबिक अक्टूबर तक हमारी क्षमता एक महीने में एक करोड़ वैक्सीन बनाने की हो जाएगी. जायडस ग्रुप के एमडी डॉ. शारविल पटेल ने कहा कि सरकार को वैक्सीन मुहैया कर दी जाएगी. सरकार का बच्चों को वैक्सीनेट करने का क्या प्लान है वह सरकार पर निर्भर करेगा. बच्चों के लिए भी डोज सेम रहेगी. वैक्सीन की तीन खुराक दी जाएगी. हमने आवेदकों के शुरुआत स्टॉक सुरक्षित कर लिए हैं. यूएस से भी हमारे पास मांग आई है. बता दें कि बच्चों के लिए भारत की यह पहली वैक्सीन है.