Sunday, May 17, 2026

बड़ा हादसा : सिंघनपुर गुफा में रिसर्च टीम पर मधुमक्खियों का हमला, 4 की हालत गंभीर

Raigarh। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध Singhanpur Cave में रिसर्च के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुफा का निरीक्षण करने पहुंची वैज्ञानिकों की पांच सदस्यीय टीम पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक वनकर्मी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों का इलाज OP Jindal Fortis Hospital में जारी है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी Raipur की एक यूनिवर्सिटी से जुड़े वैज्ञानिकों की टीम सिंघनपुर गुफा में मौजूद प्राचीन शैल चित्रों के अध्ययन और निरीक्षण के लिए पहुंची थी। टीम में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही टीम गुफा के भीतर रिसर्च कार्य में जुटी, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा।

मधुमक्खियों के हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए टीम के सदस्य इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को स्ट्रेचर की मदद से नीचे लाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायल लोगों में ब्रम्हानंद धृतलहरे (27), स्मृद्धि (69), भाग्यश्री (30), सुमन (35), निहारिका (36) और गितेश्वर पटेल शामिल हैं। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।