
बालको के एक निवास में तब अफरा तफरी की माहौल निर्मित हुई जब उन्होंने अपने घर मै रखे फ्रिज के पीछे एक सर्प को देखा , घर के सदस्य ने बिना देरी करते हुऐ इसकी सूचना बालको के स्नेक कैचर टीनू आनंद को फोन के माध्यम से दी, टीनू आनंद तुरंत मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षात्मक तरीके से रेस्क्यू किया और सर्प के बारे मै बताते हुए कहा यह सर्प दुर्लब प्रजाति का है इस सर्प को *कॉमन कैट (common Cat Snake)* के नाम से जाना जाता है, इस सर्प को उन्होंने पहली बार बालको क्षेत्र मै रेस्क्यू किया , यह सर्प हल्का जहरीला होता है परंतु इंसानों के लिया जानलेवा नही है, कॉमन कैट स्नैक छिपकली कीड़ा चिड़िया यही सब खाता है और पेड़ मै निवास करता है , इसका कलर भूरा और ब्लैक धारी के साथ होता है इसी का फायदा उठाते हुए सर्प पेड़ो के डाली मै छुपा बैठा रहता है, इस सर्प का मिलना बालको क्षेत्र के लिए गर्व की बात है , स्नैक कैचर टीनू आनंद ने कहा सर्प के रेस्क्यू करते हुऐ उन्हें सालो हो गए उनका एक ही उद्देश्य है की इंसानों को सांपो से बचाना और सांपो को इंसानों से, बदलते मौसम के कारण सांपो का निकलना शुरू हो चुका है इसलिए सभी सावधानी बरतें और सुरक्षित रहे इसी के साथ सर्प का रेस्क्यू कर उसे जंगल मै रिलीज कर दिया









