Tuesday, August 11, 2026

बिजली प्लांटाें में अब भी काेयला की कमी बरकरार:खदानाें से रोजाना निकल रहा 2.95 लाख टन काेयला

चालू वित्तीय वर्ष में एसईसीएल के लिए 172 मिलियन टन काेयला उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। बीते साढ़े 6 माह में एसईसीएल का उत्पादन 60 मिलियन टन तक ही पहुंचा पाया है। कंपनी की जिले में स्थित व अन्य काेयला खदानें अपने तय लक्ष्य से पीछे हैं। एसईसीएल वित्तीय वर्ष के अपने लक्ष्य का सिर्फ 34.88 फीसदी उत्पादन कर पाया है।

 

खदानाें में उत्पादन में पहले से तेजी की बात कही जा रही है। कपंनी में हर दिन 2.90 लाख टन से ज्यादा काेयला उत्पादन हाे रहा है। हालांकि राेजाना का उत्पादन लक्ष्य भी वर्तमान में 4.75 लाख टन से अधिक निर्धारित है। खदानाें में काेल प्राेडक्शन पहले से कुछ बढ़ा है। अक्टूबर माह में ही एसईसीएल काे 14.73 मिलियन टन काेल प्राेडक्शन करना है। मगर इस माह के बीते 16 दिनाें में एसईसीएल की खदानाें से 4.6 मिलियन टन काेयला निकल पाया है। एसईसीलए उत्पादन के साथ डिस्पैच में भी पीछे है। वहीं दूसरी तरफ पावर प्लांटाें के सामने काेयला का संकट अभी भी बना हुआ है।