Monday, August 17, 2026

बीजेपी के कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी, ढाई सौ से ज्यादा समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल, मंत्री अकबर ने दिलाई सदस्यता

कवर्धा। सांसद संतोष पांडे के चचेरे भाई विजय पांडे के कांग्रेस में शामिल होने के बाद आज कई और बीजेपी नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा के पूर्व पार्षद नगर पालिका उपाध्यक्ष टेकसिंह जांगड़े, ओबीसी महासभा के पूर्णिमा चंद्राकर और पूर्व पार्षद रोहित जांगड़े आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने तिरंगा गमछा पहनाकर सभी नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही रविवार को विजय पांडे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनके इस फैसला का कवर्धा में बड़ा असर हुआ है। नेताओं के साथ-साथ करीब ढाई सौ से ज्यादा समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है।

माना जाता है बड़ा चेहरा

टेकसिंह जांगड़े को कवर्धा शहर में अनुसूचित जाति के बड़े चेहरे माने जाते हैं। ऐसे में उनका बीजेपी छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है।