Sunday, May 10, 2026

बैंक के प्यून ने की आत्महत्या:फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश; सुसाइड नोट में लिखा-मैनेजर मुझे परेशान करता था, हमेशा लगता था मर जाऊं

बिलासपुर जिले में बैंक के प्यून ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों को रविवार सुबह घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। मृतक ने 2 सुसाइड नोट भी छोड़ है। जिसमें उसने बैंक मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि मुझे हमेशा यही लगता था कि मर जाऊं। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रतनपुर निवासी बसंत कुमार यादव(52) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा सहकारी केंद्रीय बैंक में चपरासी के पद पर पदस्थ था। वो वहीं रहता था। मगर कुछ दिन पहले वह रतनपुर स्थित अपने घर आया हुआ था। बसंत के बेटे तुलसी ने बताया कि शनिवार शाम को पिता जी सब्जी लेने गए थे। रात को खाना भी खाया। उसके बाद वह सो गए थे।