Friday, April 10, 2026

बैंक छुट्टी: दीपावली, छठ पूजा जैसे त्यौहारों की वजह से नवंबर में पूरे 17 दिन बंद रहेंगे बैंक…

नई दिल्‍ली  नवंबर की शुरुआत त्‍योहारों से हो रही है. ऐसे में ज्‍यादातर विभागों में छुट्टी रहेगी। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी बैंकों के अवकाश की सूची जारी कर दी है। नवंबर 2021 में धनतेरस, दीवाली (Diwali 2021), भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्‍योहारों के साथ ही कुल 17 दिन बैंकों में सामान्‍य कामकाज नहीं होगा।

 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई छुट्टियों के अनुसार इसमें कई ऐसे दिन भी हैं जब कुछ विशेष क्षेत्र में त्योहार या जयंती की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। नवंबर के शुरुआती दिनों में दीपावली जैसा बड़ा त्योहार है इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदाराबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, लखनऊ जैसे शहरों में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।

RBI गाइडलाइंस के अनुसार, रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई ने 1, 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 19, 22 और 23 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है. इसके अलावा महीने में चार रविवार व दूसरे व चौथे शनिवार को भी छुट्टी है।