चीन ने अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर सेना की तैनाती और कंस्ट्रक्शन गतिविधियां तेज कर दी हैं। बॉर्डर के पास चीन ऐसे गांव बना रहा है जो सैन्य गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। भारत भी चीन की इन हरकतों को ध्यान में रखते हुए अपनी स्ट्रैटजी बना रहा है। ये जानकारी ईस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने दी है।
जनरल पांडे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में चीन की मिलिट्री एक्सरसाइज की तेजी और समय में इजाफा हुआ है। ऐसे में भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और इसके लिए बहुत उच्च स्तर की तैयारी है।









