Thursday, April 2, 2026

ब्रेकिंग: नाबालिग बेटी का पिता करता रहा शारीरिक शोषण, मामला उजागर होने पर हुआ फरार

कोरबा। जिले के रामपुर चौकी में पिता पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां शराबी बाप ने अपनी 9 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। मामला खुलने पर आरोपी फरार हो गया है।

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती थी। महिला की कक्षा चौथी में पढ़ने वाली 9 साल की बेटी अपने पिता के साथ घर पर ही रहती थी। तीन माह पहले बच्ची की मां की तबीयत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस बीच बच्ची अपने पिता के साथ घर पर अकेली रहती थी। नराधम पिता रोज रात को शराब के नशे में घर आता और बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम देता था। यह सिलसिला लगातार 15 दिनों तक चलता रहा। जब तक बच्ची की मां अस्पताल में एडमिट रही।