Monday, October 26, 2026

ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर-भिलाई आवास पर CBI की दबिश, कई अधिकारियों और कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित आवास पर आज सुबह CBI की टीम ने छापा मारा। इसके अलावा उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, आईपीएस शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक महेश्वरी, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर भी CBI की छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई से प्रदेश की सियासत गरमा गई है।