Monday, April 27, 2026

ब्रेकिंग: पुलिस वाहन में हुई ताेड़फाेड़-शीशे टूटे

कोरबा| कोरबा जिले के करतला क्षेत्र में डायल 112 सरकारी वाहन के तोड़-फोड़ का मामला सामने आया है। मामला ग्राम सालिहाभाठा का है, जहां रहने वाला 35 वर्षीय युवक की पत्नी घरेलु विवाद के चलते घर छाेड़कर चली गई। इससे क्षुब्ध हाेकर युवक ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने लगी ताे उसने मदद के लिए डायल 112 काे काॅल किया। सिपाही राेहित राठाैर और चालक मनोज पटेल वाहन में मदद के लिए सलिहाभाठा गांव पहुंचे। तब उक्त व्यक्ति ने हंगमा करते हुए वाहन पर तोड़फोड़ किया। शीशे टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हाे गया। ग्रामीणाें की मदद से पुलिस ने किसी तरह उसे काबू किया और अस्पताल में भर्ती कराया।