*उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में भाजपा धमाकेदार जीत के साथ सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पे विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा खुशियां मनाई गई। जिनमें ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कार्यालय में, बालको नगर सिविक सेंटर में एवं बालको नगर रिंग रोड पर कार्यालय में सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए एवं सभी नाच गाना करते हुए खुशियां मनाए। बैंड बाजे के साथ ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक वरिष्ठ नेता गणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता गए एवं सभी राहगीरों को मिठाई खिलाई एवं एक-दूसरे को गुलाल बाटे, पटाखा फोड़े।*











