Saturday, October 3, 2026

भाजपा के जन घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल रहे हरदीबाजार प्रवास पर, लोगो से मांगा सुझाव

कोरबा. कटघोरा विधानसभा के हरदी बाजार मंडल में दुर्ग के सांसद एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के जन घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक आदरणीय श्री विजय बघेल जी का प्रवास हुआ और इसके द्वारा आम मतदाता किसान मजदूर एवं युवा विभिन्न प्रकार के संगठनों तथा सामाजिक संगठनों से वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र में शामिल करने हेतु विषय एवं सुझाव पर चर्चा किया। इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा के कार्यक्रम के सहप्रभारी एवं जिला मंत्री नरेश टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, समाजसेवी एवम विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल भी उपस्थिति थे । नरेश टंडन के निवास स्थान पर पहुंचे जहां चाय नाश्ता के साथ परिवार के लोगों से भी मिले और हाल-चाल जाना इसने भी अपना सुझाव एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र की समस्या का निराकरण के लिए जन घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए पत्र सौपा गया।