भारती कोरबा की स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ कार्यशाला का आयोजन दिनांक 11/10/2021 को सम्पन्न हुआ।जिसमें माननीय श्री आशीष जी तिवारी प्रदेश संगठन महामंत्री सहकार भारती छत्तीसगढ़,माननीय श्री बी डी शर्मा सम्भागसह प्रमुख सहकार भारती छतीसगढ एवम् माननीय श्री किशोर जी बुटोलिया जिला सरसंघचालक कोरबा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। माननीय श्री आशीष जी तिवारी प्रदेश संगठन महामंत्री ने जिला प्रशिक्षण केन्द्र प्रारम्भ करने की बात कही। रामाधार देवांगन प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी, दीनदयाल यादव राज्य स्तरीय ट्रेनर सहकार भारती छतीसगढ,सतीश सिह ठाकुर,आशीष वर्धन,प्रवीण चौबे उपस्थिति रहे।श्री श्याम केवट जिलाध्यक्ष सहकार भारती कोरबा एवम् श्रीमति सरिता कौशिक जिला संयोजिका स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ सहकार भारती कोरबा द्वारा महिला आत्मनिर्भरता के विषय में विभिन्न जानकारियां दी।श्री बी डी शर्मा ने भविष्य में सहकारिता के माध्यम से महिलाओ को आत्मनिर्भरता की ओर कार्य करने हेतु प्रेरित किया एवम् जानकारी दिये।जिला कोरबा की सभी 8 जोन के संयोजिका व सह संयोजिका की नियुक्ति किये तथा नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी।जिले की कई स्व सहायता समूहों की पदाधिकारी भारी संख्या में कार्यशाला में उपस्थिती रहीं।साथ ही विकासखण्डों के भी संयोजिका की भी उपस्थिति रही।









