छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर पुलिस ने महासमुंद जिले से 2 क्विंटल 60 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी यहां ट्रक के माध्यम से प्लास्टिक पानी की टंकियों में 52 लाख का गांजा छिपाकर ले जा रहा था। जिसे पुलिस ने टेमरी के पास से पकड़ लिया है। लेकिन आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस अज्ञात ट्रक चालक और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसके 2 दिन पहले ही जिले में पुलिस ने 88 किलो गांजा बरामद किया था। इस प्रकार 2 दिन के अंदर ही जिले में अब तक करीब 70 लाख का गांजा पकड़ा गया है।
महासमुंद में फिर पकड़ी गांजे की बड़ी खेप:पानी की टंकियों में छिपाकर ले जा रहा था 2.60 क्विंटल गांजा, पुलिस को देख भाग निकला ट्रक ड्राइवर; 2 दिन में 70 लाख रुपए का गांजा जब्त
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर पुलिस ने महासमुंद जिले से 2 क्विंटल 60 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी यहां ट्रक के माध्यम से प्लास्टिक पानी की टंकियों में 52 लाख का गांजा छिपाकर ले जा रहा था। जिसे पुलिस ने टेमरी के पास से पकड़ लिया है। लेकिन आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस अज्ञात ट्रक चालक और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसके 2 दिन पहले ही जिले में पुलिस ने 88 किलो गांजा बरामद किया था। इस प्रकार 2 दिन के अंदर ही जिले में अब तक करीब 70 लाख का गांजा पकड़ा गया है।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागा ड्राइवर
दरअसल, कोमाखान पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि रविवार रात ही जिले में फिर से गांजे का अवैध परिवहन होने वाला है। जिसके चलते पुलिस ने अंतरराज्यीय जांच नाका टेमरी में पुलिस को तैनात किया था और पुलिस नाके पर दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों की जांच में लगी हुई थी। इस बीच सोमवार सुबह 4 बजे ओडिशा की ओर से 12 पहिया ट्रक भी नाके की ओर आ रहा था। जिसे पुलिस ने रोकने के लिए कहा, पर ड्राइवर ने यह कहते हुए गाड़ी नहीं रोक कि वह ट्रक को किनारे लगा रहे है और भागने लग गया। पुलिस को शक हुआ और पुलिस ट्रक का पीछे करने लगी। इसी दौरान ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाते हुए टेमरी काली मंदिर के पास ट्रक छोड़कर भाग निकला।