अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक अधेड़ महिला की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड किनारे शुक्रवार सुबह महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सिर कुचला, गले पर धारदार हथियार के निशान
मिली जानकारी के अनुसार, महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित एक झोपड़ीनुमा मटन दुकान के पास महिला का शव पड़ा मिला। महिला के गले में धारदार हथियार के गहरे निशान थे, वहीं उसका चेहरा और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ मिला।
प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल, बढ़ी दरिंदगी की आशंका
जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिलने से मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि महिला के साथ पहले दरिंदगी की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को भी बुरी तरह कुचला गया है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। जांच में CCTV फुटेज में महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ आती दिखाई दी है, जिसकी पहचान कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह सहित फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं।








