मामूली पेंच से अटका मल्टीस्टोरी संजय मार्केट परिसर का निर्माण

अड़संजय मार्केट मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने नगर निगम को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने 14 करोड़ का बजट दो साल पहले दिया था। बिल्डिंग बनाने बजट, स्वीकृति, डिजाइन, टेंडर जैसे विभिन्न प्रोसेस हो चुके हैं, लेकिन निर्माण की दिशा आगे नहीं बढ़ सकी। पहले मंडी बोर्ड ने इतवारी बाजार में अस्थाई व्यवस्थापन के लिए मना किया। हाईकोर्ट ने व्यापारियों को विभिन्न बिंदुओं को पूरा कर शिफ्टिंग करने की बात कही, लेकिन नगर निगम व्यापारियों को भरोसे में नहीं ले पाया। संजय कॉम्पलेक्स को बनाने में कम से कम डेढ़ से दो साल लग जाएंगे। ऐसे में व्यापरियों के पास रोजी-रोटी की मुसीबत ना हो, इसके लिए उन्हें शहर की भीतर ही शिफ्टिंग करनी था।चन . व्यापरियों की शिकायतों का निराकरण जनवरी 2021 में स्वीकृति के बाद भी यह काम पूरा नहीं हो सका। संजय मार्केट के एक व्यापारी ने बताया कि संजय मार्केट के लिए हाईकोर्ट से निर्देश आया था। इसमें 8 बिंदु व्यापारियों के थे तो 4 बिंदु नगर निगम के थे, जिसे व्यापारियों को विस्थापन को लेकर व्यवस्था के साथ विभिन्न समस्याओं को दूर करना था, लेकिन नगर निगम ने कभी भी व्यापारियों को विश्वास में नहीं लिया गया। और ना ही कभी व्यापारियों की लिस्ट सार्वजनिक की गई। मंडी बोर्ड ने तो पहले ही जगह देने से इंकार दिया। निर्माण को लेकर व्यापारी विरोध नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि कम से कम दो साल निर्माण में लगेंगे। उस दौरान व्यापारियों के शहर के भीतर जगह मिलेगी तो वो जाने को तैयार हैं, लेकिन नगर निगम अब तक व्यवस्था ही नहीं बना पर रही हैनहीं कर सके निगम के अधिकारी