मुंबई में बढ़ा डेंगू का खतरा, साल 2020 की तुलना में दोगुने हुए मरीज: बीएमसी

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर थम गई है। लेकिन वैज्ञानिक देश में कोविड-19 (Covid-19) की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। इसी बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डेंगू (Mumbai dengue) का खतरा अधिक बढ़ गया है। ग्रेटर मुंबई नगर निगम (BMC- बीएमसी) की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2021 से अब तक मुंबई में 305 डेंगू के मरीज पाए गए हैं। इस महीने में अब तक 85 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में मुंबई में डेंगू के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले साल मुंबई में डेंगू के 129 मरीज मिले थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक मच्छर से संबंधित बीमारी से किसी मौत नहीं हुई है। हालांकि साल 2020 में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी थी।