मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोरबा आगमन आज शाम 5 बजे संभावित

kiकोरबा, 30 सितंबर 2025 —

विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम लगभग 5:00 बजे कोरबा के दौरे पर पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, उनके इस दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा और स्थानीय प्रतिनिधियों व आम जनता से संवाद की संभावना है।

हालांकि, अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा अचानक तय हुआ है, जिससे इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो रही है।