Wednesday, October 14, 2026

मृतक माड़वी सोमडू इत्तागुडा निवासी है। नक्सलियों के डर से गलगम में रहता था। रात में रिश्तेदार के यहां गया था। नक्सलियों ने मौका देखकर उसकी हत्या कर दी है। नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में उसकी हत्‍या की है। स्‍वजनों ने थाना उसुर में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसूर में ही पोस्टमार्टम किया गया है।

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मलेरिया का कहर जारी है। मलेरिया पीड़ित सारकेगुडा आश्रम का एक छात्र मोडियम देवा (10 वर्ष) की जिला अस्पताल में रविवार सुबह छह बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। डा अभय तोमर ने बताया कि शनिवार को गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल लाया गया था। छात्र बेहोशी की हालत में था। काफी कोशिश के बाद भी छात्र को बचाया नहीं जा सका। परिजनों के साथ एबीईओ, अधीक्षक भी अस्पताल में मौजूद रहे। छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी अनुसार छात्र सारकेगुडा बालक आश्रम में कक्षा चौथी में पढता था। एक अगस्त से वह बीमार था। बासागुड़ा अस्पताल में मलेरिया का इलाज किया गया था परिजन आश्रम से छुट्टी लेकर बच्चे को अपने गांव डल्ला ले गए थे। सूत्रों ने बताया कि ग्राम डल्ला बासागुड़ा से लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है, जहां बारिश पानी में दो नाले पार करना पड़ता है।