Thursday, August 20, 2026

मौत का खेलः बुलफाइटिंग प्रतियोगिता बनी काल, ऑडियंस से भरा स्टैंड ताश की पत्तों की तरह बिखरा, 2 की मौत, 200 से अधिक घायल,

knn24news. दिल्ली. बुलफाइटिंग एक बहुत ही खतरनाक और लोकप्रिय प्रतियोगिता है. महज लोगों के मनोरंजन के लिए ऐसी खतरनाक प्रतियोगिता कुछ लोगों को रोमांचक से भरी तो कुछ को पागलपन लगता है. आपने कई बार बुल को इंसानों को नुकसान पहुंचाते हुए देखा होगा., जिसमें लोगों की जान तक चली जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बुल प्रतियोगा के दौरान ऑडियंस स्टैंड ताश की पत्तों की तरह बिखर जाता है. हादसे में 2 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं.

बता दें कि, बुल प्रतियोगिता सबसे ज्यादा जानलेवा मुकाबलों में से एक मानी जाती है. ऐसे में इसके मैदान में बीच प्रतियोगिता में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा. 14 सेकेंड के इस वीडियो में ऑडियंस से भरा स्टैंड धराशायी होता नजर आ रहा है. हादसे में 2 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. वहीं 200 से अधिक लोग घायल हैं.

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोग बुल की तरफ ध्यान दे रहे हैं. उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ सेकंड में उनके साथ क्या होने वाला है. अचानक से लोगों से भरा ऑडियंस स्टैंड गिर जाता है और पूरी तरह से मैदान के ऊपर ही ढह जाता है.