
बालको के सेक्टर 4 के एक निवास मै तब अफरा तफरी की माहोल निर्मित हुई जब उन्होंने अपने घर के बेड रूम मै सर्प को देखा, वह बिना देरी करते हुऐ इसकी सूचना बालको के स्नैक कैचर टीनू आनंद को दी, टीनू आनंद तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा की बेड के नीचे बेहद जहरीला अहिराज सर्प बैठा हुआ है, टीनू आनंद ने सर्प का सुरक्षात्मक तरीके से रेस्क्यू कर लिया, परंतु थोड़े ही देर पश्चात फिर से उसी निवास से टीनू आनंद को रेस्क्यू कॉल आया, जाकर देखा तो फिर से एक जहरीला अहिराज सर्प उनके घर मै था, टीनू आनंद ने उसका भी रेस्क्यू कर लिया और सर्प के बारे मै बताते हुऐ कहा यह सर्प दुनिया के जहरीले सांप मैं से एक है सांपो का राजा अहिराज यह सर्प काले और पीले रंग का होता है बहुत हि शांत परंतु बहुत हि जहरीला, टीनू आनंद ने बताया की कभी भी सर्प काटे बिना घबराते हुए जिला अस्पताल जाए और झाड़ फूंक से दूर रहे, इसी के साथ टीनू आनंद ने दोनो सर्पों को समीप के जंगल छोड़ दिया।









