Sunday, June 28, 2026

युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा:पेड़ पर चढ़कर सुसाइड की कोशिश, मां की ममता ने नीचे उतारा

कोरबा में आज एक युवक सुसाइड करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान यहां हाईवोल्टेड ड्रामा होता रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर की। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पेड़ से उतारा और उसे इस तरह का कदम नहीं उठाने की समझाइश दी। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

यहां ITI चौक बालको मुख्य मार्ग पर अशोक कुमार साहू नाम का युवक आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। उसे देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी उसे उतरने के लिए समझाने लगे। युवक रामपुर आईटीआई बस्ती का रहने वाला है और दुकान लगाकर मछली बेचने का काम करता है। नगर निगम का तोड़ूदस्ता आज यहां अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा। इस कार्रवाई का विरोध युवक ने किया।