Saturday, July 18, 2026

युवानेत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस की प्रदेश सह सचिव रूबी तिवारी ने छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कोरबा जिले के बालको छेत्र में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की मांग की है।

समाज के प्रति हमेशा ही सजग रहने वाली कोरबा जिले की प्रदेश युवानेत्री रूबी तिवारी जी ने गरीब मजदूर वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा से वंचित ना रहना पड़े, इसलिए उन्होंने कोरबा जिले के बालको छेत्र में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जो कि राज्य सरकार की सबसे अच्छी और गरीब परिवार के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये सबसे महत्वपूर्ण योजना है, जिसको ध्यान मे रखते हुए प्रदेश के मुखिया माननिय मुख्यमंत्री से स्कूल खोलने की मांग की है।