कोरबा।युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा सी.एस.ई.बी चौक मे मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया, नारेबाजी की गई गाने बाजो के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया यह आंदोलन पूरे देश में बढ़ती हुई महंगाई , डीजल, पेट्रोल के दामों , एल.पी.जी गैस की बढ़ती दमो ,खाद्यान्न सामग्रियों के दामों मे लगातार वृद्धि को रोकने हेतु पुरजोर विरोध किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के महामंत्री प्रशांत राठौर ,विशु ,जिला कांग्रेस की मंत्री रेणुका साहू, युवा कांग्रेस की प्रदेश सह सचिव एवं कोरिया प्रभारी रूबी तिवारी , युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन चौरसिया , जिला उपाध्यक्ष भारत मिश्रा ,कृष्णपाल सिंह, तारकेश्वर मिश्रा, सहजाद अहमद खान ,लेखराज राजपूत, अनीता चंद्रा , जिला महासचिव सिमरन गार्डिया, प्रमोद मानिकपुरी, जिला सचिव कमल किशोर चंद्रा , एवम सभी युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।









