
रायपुर। राजधानी में दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल शातिर महिला चोर को रायपुर पुलिस ने धर दबोचा है. महिला लोगों को चकमा देकर नगदी जेवरात सहित महंगे सामान पर हाथ साफ करती थी. पीड़ित लोगों के शिकायत के आधार पर महिला की पतासाजी की गई. जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध महिला से पूछताछ की जिसमे उसने अपना जुर्म काबुल कर लिया है.









