Friday, March 20, 2026

रायपुर में अधेड़ ने चाकू से पत्नी का रेता गला, फिर खुद गमछे का फंदा बनाकर लटक गया

रायपुर के उत्कल नगर इलाके में एक अधेड़ शख्स ने अपनी पत्नी का गला सब्जी काटने वाले चाकू से रेत दिया, फिर खुद अपने घर में ही खुदकुशी कर ली। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी थाने में दी। वारदात काली मंदिर के पास बने PWD के दफ्तर के पिछले हिस्से की बस्ती में हुई है।

दो जिंदगियों के खात्मे की खबर मिलते ही पुलिस डिपार्टमेंट के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे। मृतक के मकान का मुआयना करने के बाद सिविल लाइन थाने के प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि लगभग 50 साल के सोनू बाघ ने अपनी 45 साल की पत्नी रामा बाघ की हत्या की है। सामने आए तथ्यों के मुताबिक दोनों के बीच पारिवारिक वजह से कुछ दिनों से झगड़े भी चल रहे थे। आशंका है कि घटना से पहले भी सोनू और रामा के बीच कुछ विवाद हुआ, जिससे झुंझलाकर सोनू ने सब्जी काटने वाले चाकू से रामा का गला रेत दिया। खुद गमछे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।