रायपुर।।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। भाजपा 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। ऐसे में राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आने की संभावना है। हालांकि कुमारी सैलजा ने 6 सितंबर तक प्रत्याशियों के नामों के ऐलान की बात कही है।नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में होने वाले राजीव युवा मितान किसान सम्मेलन में राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह, सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।











