कोयला मजदूर सभा (HMS) के तत्वावधान में वर्कर्स क्लब, ऊर्जानगर (गेवरा) में शाम 07:00 बजे एक अति महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से **गेवरा, दीपका एवं CEWS गेवरा** क्षेत्र के दर्जनों पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही **कुसमुंडा क्षेत्र** के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित कर शामिल किया गया।
बैठक का नेतृत्व एवं संचालन केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी **श्री केदारनाथ अग्रवाल** द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय पदाधिकारियों के रूप में श्री नाथूलाल पाण्डेय, श्री नौशाद खान, श्री राकेश श्रीवास्तव,श्री आनंद मिश्रा, श्री रामांशु पाण्डेय, श्री योगेंद्र मिश्रा, श्री आर. एस. पाल,श्री गिरिजा साहू, श्री अशोक कुमार साहू, श्री मनीष सिंह, श्री अनंत त्रिपाठी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
*मंच संचालन केंद्रीय सचिव गिरिजा साहू द्वारा किया गया*
कोयला खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और केंद्रीय सुरक्षा समिति के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। गेवरा, दीपका, CEWS गेवरा और कुसमुंडा क्षेत्रों के मध्य बेहतर संगठनात्मक तालमेल बनाकर श्रमिकों की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने का निर्णय लिया गया। वर्कशॉप एवं खदानों में कार्यरत मजदूरों की लंबित समस्याओं, आवास व्यवस्था व अन्य कल्याणकारी सुविधाओं के शीघ्र निराकरण हेतु प्रबंधन के समक्ष मांग पत्र रखने की रणनीति तय की गई।
संगठन के प्रति निष्ठावान सदस्यों की सहभागिता बढ़ाने तथा युवाओं को संगठन में जोड़ने पर सहमति बनी।
बैठक में सैकड़ों पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से:
क्षेत्रीय प्रतिनिधि: श्री शिव कुमार राठौर, श्री छोटेलाल साहू, श्रीमति श्यामता साहू, श्री विनय कुमार, श्री सुभाष डाहिया, श्री अमरीश सिंह, श्री राजेश सिंह,श्री शशांक खरे, श्री दिलेश कुमार श्री धन सिंह,श्री राजू, श्री गौरव सिंह, श्री जयपाल महिलागे,श्री वीरेंद्र राठौर, श्री ईश्वर सिंह,श्री मदन लाल, श्री दीपक दुबे, श्री वैभव कुमार, श्री प्रशांत कुमार, श्री बी. कुलदीप, श्री छोटेलाल साहू, श्री आर. एस. तिवारी, श्री दादू राम, श्री वैभव कुमार, श्री कृपाराम, श्री संजय कुमार,श्री बिनोद कुमार शर्मा श्री दीपूकुमार, श्री सी. एस. ठाकुर, श्री प्रमोद राठौर, श्री कृष्ण गोपाल, श्री डोला राम साहू, श्री मनीराम साहू, श्री मिथिलेश, श्री योगेंद्र गुप्ता, श्री आशीष कुमार श्री कुणाल यादव, श्री रामभरोस, श्री ब्रजेश कुमार, श्री योगेंद्र गुप्ता,श्री दीपक राठौर, फिरूराम बंजारे,, परदेशी सिंह,, गौरव सिंह, श्री सी. के. साहू, श्री श्री राजेश सिंह दौलत भारिया,. आर. एन. रजवाड़े, एम पी सोनी, श्री पुष्पेंद्र सिंह,, श्री श्रवण कुमार, राम किशुन, छत राम साहू,, मनीष कुमार, हरीश रात्रे, रोहित कुमार, नन्द कुमार,, टी आर साहू, श्री मनमोहन महंत, श्री गजानंद राठिया,, श्री शैलेन्द्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
वहीं विशिष्ट निमंत्रण के रूप में कुसमुंडा क्षेत्र से कमलेश प्रधान, नीरंजन सिंह, सोहन लाल, मोतीराम,विजय विश्वकर्मा, श्रवण कुमार, नितिन शर्मा, अभिषेक युवराज त्रिपाठी,मणिराज शुक्ला, इत्यादि शामिल हुए।











