Tuesday, March 24, 2026

वह चली गई तो मैं जी के क्या करूंगा : ‘उसे’ गिफ्ट में दे दी अपनी जान…

बालोद। आज प्रेमिका की शादी होनी है। उसके घर में बारात आने वाली है। लेकिन उससे पहले ही उसे एकतरफा प्यार करने वाले प्रेमी ने सुसाइड कर लिया है। इतना ही आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने पूरे कमरे में ये लिखा है कि उसकी मौत उसकी प्रेमिका को शादी का तोहफा है। मृतक का नाम धर्मेंद्र साहू बताया जा रहा है। मामला बालोद नगर के वार्ड क्रमांक 1 पाररास का है। दरअसल पाररास निवासी धर्मेंद्र साहू नाम के युवक ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिस कमरे में युवक ने आत्महत्या की उस कमरे की दिवारों पर अपनी प्रेमिका को आई लव यू लिखा था। यही नहीं मौत को गले लगाने से पहले दिवारों पर अपनी प्रेमिका को शादी की बधाई भी दी और आखिर में शादी का गिफ्ट लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र एक लड़की से एक तरफा प्यार करता था और उस लड़की की शादी हो रही है। जिस प्रेमिका की वजह से प्रेमी ने सुसाइड किया है आज उसके घर बारात आने वाली है। मरने से पहले युवक ने सुसाइड करने की जानकारी अपने वाट्सअप स्टेटस में भी शेयर की थी। पूरे गांव में आज इस एकतरफा प्यार की चर्चा है।