Monday, June 8, 2026

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद, विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 पर मामला दर्ज

बिलासपुर NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्हें कथित तौर पर अपना कुर्ता खुद फाड़ते हुए देखा जा रहा है। इससे पहले विधायक ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में उनका कुर्ता फाड़ा गया था।

 

यह मामला उस समय का है जब NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu के आवास का घेराव करने की कोशिश की थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी।

 

वायरल वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष और सोशल मीडिया पर विधायक के दावों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश और बिना अनुमति कलेक्ट्रेट घेराव करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा ग

या है।