Sunday, May 10, 2026

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

कोरबा।  27 फरवरी 2022 को ग्राम भुलसीडीह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शीतल निकुंज , प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं विधि महाविद्यालय के प्राध्यापक एच के पासवान तथा अधिवक्ता गण सुश्री श्वेता कुशवाहा , रश्मि पासवान तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के श्री अजय कुमार शर्मा ,श्री अजय श्रीवास्तव , श्री विनोद खूटे ग्राम भुलसीडीह के उपसरपंच श्री गिरी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे । इस शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में स्वर्गीय श्री बीएनपी सिन्हा फाउंडेशन की तरफ से उनके सुपुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट श्री सौरभ सिन्हा के द्वारा आयोजित किया गया भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे जिससे कोरबा क्षेत्र के लोगों को विधि के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके और वे उसका लाभ अपने जीवन में उठा सकें।