मनेन्द्रगढ़। प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर अमृतधारा जलप्रपात में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे के बाद हड़कंप मच गया। जहां जलप्रपात घूमने आए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के दो कर्मचारी पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान तेलंगाना और मध्यप्रदेश के रहने वाले दो कर्मचारियों के रूप में हुई है, जो हल्दीबाड़ी कॉलरी में काम करते थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कंपनी के कुल आठ कर्मचारी छुट्टी का दिन बिताने के लिए जलप्रपात पहुंचे थे। लेकिन तेज बहाव और पानी की गहराई ने दो लोगों की जान ले ली।









