Tuesday, August 4, 2026

शराबी पति ने हत्या कर दी, फिर पुलिस को कॉल कर बोला- पत्नी को मार डाला है

कोरबा में रविवार देर रात एक युवक ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। वहीं वह शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में ही वह देर रात पत्नी से विवाद कर रहा था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रामपुर निवासी जयपाल बंजारे खेती किसानी करता है। वह शराब पीने का आदी है। उसकी करीब 10 साल पहले सोमकुंवर (32) से शादी हुई थी। दोनों के 9 व 7 साल के एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि जयपाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। सोमकुंवर भी उसके चरित्र पर संदेह करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।