
कोरबा। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर कोरबा जिला शिवसेना द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रुमगरा में ध्वजारोहण किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख रवि मैजरवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया , जिला अध्यक्ष रवि मैजरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी तो हमें सन 1947 में प्राप्त हो चुकी किंतु आप इस बात का स्वत: आंकलन करें कि क्या आप आज आजाद हैं अगर आप अपने हितों और स्थानीय समस्याओं को लेकर बोलने में संकोच करते हैं तो आप जान ले कि आज भी गुलाम है
वास्तविक आजादी तो तब पाई जियेगी जब हम अपने अधिकारों की लड़ाई लड़कर , जीत कर उसे हासिल कर सकेंगे, जिला संगठन प्रमुख रवि श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक हम अपने ज्ञान का दायरा नहीं बढ़ाएंगे तब तक हम अपने वास्तविक ऊर्जा शक्ति का ज्ञान भी प्राप्त नहीं होगा अतः हमें ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करने की ओर अग्रसर होना चाहिए,
कोरबा विधानसभा प्रमुख रमेश श्रीवास ने सभी युवा साथियों को आगे आकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने की बात कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोरबा विधानसभा प्रमुख रमेश श्रीवास कोरबा संगठन प्रमुख रवि श्रीवास दर्री जोन प्रमुख लव कुमार विश्वकर्मा,दर्री जोन महिला सेना प्रमुख श्रीमती संगीता श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच का संचालन वार्ड प्रमुख रामकुमार साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में वार्ड क्रमांक 42 के प्रमुख दुर्गेश कुमार अहिरवार, उप प्रमुख रामकुमार साहू सहित जिले के समस्त शिव सैनिकों का योगदान सराहनीय रहा।







