Wednesday, August 5, 2026

श्री सत्येन्द्र वासन की श्रद्धांजलि सभा एवं पगड़ी रस्म 6 अगस्त को कोरबा में

कोरबा, 5 अगस्त। शहर के प्रतिष्ठित वासन परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सत्येन्द्र वासन का 73 वर्ष की आयु में 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को निधन हो गया। उनका जन्म 1 दिसंबर 1952 को हुआ था। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

 

दिवंगत श्री सत्येन्द्र वासन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं पगड़ी रस्म का आयोजन 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को सायं 4:00 बजे पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक भवन (आशीर्वाद पॉइंट), ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में किया जाएगा।

 

शोकाकुल परिवार ने सभी परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रकट करें।

 

दिवंगत के परिवार में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम वासन, पुत्र सिद्धार्थ वासन एवं पुत्रवधू आरती वासन, पुत्री शिल्पी साहानी एवं दामाद विकास साहानी, आशा वासन (भाभी) एवं परिवार, अनिल वासन (भाई) एवं परिवार, गुलशन वासन (भाई) एवं परिवार सहित वेदी, लांबा एवं समस्त वासन परिवार शामिल हैं।