Tuesday, May 5, 2026

संगी संगिनी के संग खाकी के रंग कार्यक्रम में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन,निरीक्षक विजय को IG ने किया पुरस्कृत

कोरबा। जिले की पुलिस ने Community policing ने फिर नया ​कीर्तिमान बनाया है। कैप्टन कूल भोज राम पटेल के मार्गदर्शन पर चल रहे इस नवाचार कार्यक्रम संगी संगिनी के संग कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरीक्षक विजय चेलक को आईजी ने सम्मानित किया हैं। उन्हें 25 सौ की नकद रकम देकर सम्मानित किया है।

 

बता दें कि 17 दिसम्बर को कथरीमाल स्कूल में सामुदायिक पुलिस के तहत खाकी के रंग संगी संगिनी के संग कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें ग्रामीण अंचल के बुजुर्गों का मान बढ़ाकर कंबल देकर सम्मान किया गया था।

कार्यक्रम में महिलाओं को हाईटेक ठगी से बचने और छात्रों को ट्रैफिक रूल से रूबरू कराया गया था। इस कार्यक्रम से पब्लिक का पुलिस पर विश्वास बढ़ा। तब कार्यक्रम में पधारे बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांंगी ने कोरबा पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा था कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी कम हो रही है।